Canada के Kananaskis में G7 Summit के दौरान PM Modi के आगमन पर Khalistani extremists ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को एक तरह का “ambush” बताया गया, जिसमें “Kill Modi Politics” और “Break India” जैसे भड़काऊ slogans लगाए गए।
PM Modi इस समय अपने चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें Cyprus, Canada और Croatia शामिल हैं। Canada की यात्रा उनके इस दौरे का दूसरा चरण है, जहाँ उनकी मुलाकात PM Mark Carney और Germany, Italy, Ukraine जैसे देशों के नेताओं से होने वाली है।
Journalist Daniel Bordman के अनुसार, Calgary में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन पहले ही हो चुका था। इस प्रदर्शन में loudspeakers पर offensive गाने चलाए गए और भारतीय तिरंगे का अपमान किया गया।
Journalist Mocha Bezirgan ने बताया कि इस प्रदर्शन में प्रतिबंधित संगठन Sikhs for Justice की भी भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक पुराने rally के कवरेज के दौरान उन्हें Khalistani supporters ने धमकाया और हमला किया था।
इन Protest के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारत के Sikh leaders ने इन घटनाओं की निंदा की है, खासकर बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में शामिल करने को लेकर। Patna Sahib Gurudwara के एक प्रतिनिधि ने इसे “घोर निंदनीय” बताया।
Daniel Bordman ने यह भी कहा कि अब Canada में Khalistani presence कमजोर होती दिख रही है। उन्होंने PM Mark Carney के PM Modi को invite करने और India-Canada relations को मजबूत करने की दिशा में यह कदम बताया।
भारत सरकार पहले भी Canada से Khalistani गतिविधियों पर सख्ती बरतने की मांग कर चुकी है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है।